Raipur में स्थित Marine Drive में हुई हत्या , मृतक के चार वर्षीय बेटे का था आज जन्मदिन |

सोमवार तड़के करीब 3 बजे, रायपुर में सरगुजा कलेक्टर कार्यालय के एक ड्राइवर को तीन लुटेरों ने मार डाला। बदमाशों ने मरीन ड्राइव पर चाकू मारकर हत्या कर दी। ये तेलीबांधा थाना क्षेत्र में हुआ है।

मृतक का नाम ईश्वर राजवाड़े था और अंबिकापुर का निवासी था। सरगुजा कलेक्ट्रेट में वह ड्राइवर था। रविवार को वह एक सरकारी अधिकारी को लेकर रायपुर पहुंचा था।

SDO राजीव पाठक ने कहा कि मैं ईश्वर के साथ रायपुर पहुंचा था। उन्होंने मुझे कमरे में छोड़कर एक परिचित के साथ चला गया। ईश्वर ने मुझे बताया कि आज उसके चार वर्षीय बच्चे का जन्मदिन है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईश्वर राजवाड़े अधिकारी को रायपुर ले गया था। तेलीबांधा तालाब के पास गाड़ी खड़ी किया था तीन चोर मोबाइल लूटने लगे। इसी बात पर बहस हुई। बीच बचाव करने पर तीन अज्ञात लुटेरों ने चाकू से हमला कर दिया।युवक को पेट, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आई हैं। उस समय युवा ने मदद की भी कोशिश की, लेकिन कोई नहीं आया। युवक को तुरंत उपचार नहीं मिलने और अधिक खून बहने से मौके पर ही मर गया।

कैसे हुआ यह हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईश्वर राजवाड़े अधिकारी को रायपुर ले गया था। तेलीबांधा तालाब के पास गाड़ी खड़ी होते ही तीन चोर मोबाइल लूटने लगे। इसी बात पर बहस हुई। बीच बचाव करने पर तीन अज्ञात लुटेरों ने चाकू से हमला कर दिया।

युवक को पेट, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आई हैं। उस समय युवा ने मदद की भी कोशिश की, लेकिन कोई नहीं आया। युवक को तुरंत उपचार नहीं मिलने और अधिक खून बहने से मौके पर ही मर गया।

तीनो आरोपी है फरार

बताया जा रहा है कि चाकू मारने वाले 3 बदमाश फरार हैं। तेलीबांधा पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम जुट गई है। घटना स्थल के आस-पास की CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Leave a comment