Raipur Weather Today: लागातार बादल छाए होने के कारण गर्मी से मिली राहत,जाने कितने दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम

Raipur Weather Today रायपुर सहित छत्‍तीसगढ़ के कई जिलों में हो रही बारिश ने अधिकतम तापमान में गिरावट कर ली । जाने कितने दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम

Raipur weather today

Raipur weather today: लागातार हो रही बारिश से तापमान में आई गिरावट के चलते प्रदेश की जनता को अब भीषण गर्मी से राहत मिल गई है। वहीं मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी तूफ़ान के साथ भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम रहा।

जाने क्यों है ऐसा मौसम ?

मौसम विज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे तटीय ओडिशा,पश्चिम बंगाल की खाड़ी के उपर है। साथ ही एक उपरी हवा का चक्रीय चक्रवात परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे लगे बिहार के उपर 3.1 किमी ऊंचाई पर स्थित है। इसके प्रभाव से रविवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी |

कब तक रहेगा ऐसा मौसम ?

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की कुछ दिनों तक ऐसे ही बादल छाए रहेंगे ठंडी हवाएं चलती रहेगी ऐसे में तापमान में गिरावट रहेगी |

Raipur weather today

कई जिलो में मध्यम वर्षा होगी और मौसम ठंडा रहेगा

Leave a comment