NATARAJA NEWS

Raipur News: कवर्धा हिंसा को ले कर कांग्रेस का chhattisgarh बंद, जानिए Raipur में इसका असर |

raipur news

Raipur News: कांग्रेस ने आज कवर्धा कांड को लेकर छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। सुबह से बिलासपुर, मुंगेली और जगदलपुर में दुकानें बंद हैं। रायगढ़ में बंद कराने निकले पूर्व कांग्रेस विधायक प्रकाश नायक का सीएसपी से विवाद हुआ।

लंबे समय तक दोनों ने आपस में संघर्ष किया। दुर्ग में लाठी लेकर निकले कांग्रेसियों ने दुकानें बलपूर्वक बंद करवाई, वहीं बिलासपुर में एक दुकानदार से झड़प हुई। कांग्रेस घटना पर राजनीति नहीं करे, जैसा कि डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा है।

Raipur में क्या हैं असर |

Raipur News: रायपुर में मेयर और दीपक बैज सुबह से कांग्रेसि बंद कराने निकले हैं। व्यापारियों से अपनी दुकानें बंद करने की अपील की गई है। रायपुर चैंबर ने हालांकि इसका समर्थन नहीं दिया है। Medical जैसे आवश्यक सेवाओं पर बंद का कोई प्रभाव नहीं है।

जानिए पूरा मामला |

ग्रामवासियों ने कवर्धा के लोहारीडीह निवासी शिवप्रकाश उर्फ कचरू साहू की हत्या के शक में उपसरपंच रघुनाथ साहू के घर पर आग लगाकर उसे जिंदा जला दिया | 15 सितंबर रविवार को हुई घटना के दौरान गांव में लोगों ने पुलिस को जाने नहीं दिया। पुलिस पर पथराव हुआ, जिले के एसपी अभिषेक पल्लव सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

कवर्धा में हुई मॉब लिंचिग में मृतक उप सरपंच रघुनाथ और शिव प्रकाश के बीच पुरानी रंजिश, राजनीतिक युद्ध और वर्चस्व की लड़ाई सामने आई। CM Sai ने इस कवर्धा मामले की मजिस्ट्रियल जांच का आदेश दिया है। SP अभिषेक पल्लव और कलेक्टर जन्मेजय महोबे को कबीरधाम जिले से हटा दिया गया है।

ग्रामवासियों ने कवर्धा के लोहारीडीह निवासी शिवप्रकाश उर्फ कचरू साहू की हत्या के शक में उसके घर पर आग लगाकर उसे जिंदा जला दिया। 15 सितंबर रविवार को हुई घटना के दौरान गांव में लोगों ने पुलिस को जाने नहीं दिया। पुलिस पर पथराव हुआ, जिले के एसपी अभिषेक पल्लव सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

कवर्धा में हुई मॉब लिंचिग में मृतक उप सरपंच रघुनाथ और शिव प्रकाश के बीच पुरानी रंजिश, राजनीतिक युद्ध और वर्चस्व की लड़ाई सामने आई। CM Sai ने इस कवर्धा मामले की मजिस्ट्रियल जांच का आदेश दिया है। SP अभिषेक पल्लव और कलेक्टर जन्मेजय महोबे को कबीरधाम जिले से हटा दिया गया है। कबीरधाम में गोपाल वर्मा गोपाल वर्मा को  कलेक्टर बनाया गया है। वहीं राजेश कुमार अग्रवाल अब जिले में SP की कमान संभालेंगे।

Exit mobile version