Ind vs sa Final :भारत ने 2024 का विश्व कप 7 रन से जीता, दक्षिण अफ्रीका को हराया

Ind vs sa final t20 2024 भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया। भारत ने चैंपियनशिप अपने नाम की। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में सात विकेट पर 176 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराया।

Ind vs sa
image credit to BCCI

कितने साल बाद जीता T20 विश्व कप

Ind vs sa: भारत ने दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2011 में वनडे विश्व कप जीता था। बारबाडोस में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हरा दिया। टॉस पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बना सकी। इस जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी को खत्म कर दिया। भारत ने इससे पहले 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। वहीं, भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता है। 13 साल बाद कोई विश्व कप जीता है।

Ind vs sa finale कहां से पलटा मैच?

Ind vs sa 17वें ओवर में भारत ने मैच पलटा। 16 ओवर तक दक्षिण अफ्रीका 151 रन बना लिए थे। तब मिलर और क्लासेन क्रीज पर थे। 24 गेंद दक्षिण अफ्रीका को 26 रन चाहिए थे। इसके बाद 17वें ओवर में हार्दिक ने क्लासेन को आउट किया और मात्र चार रन दिए। 18वें ओवर में बुमराह ने क्लासेन को आउट किया और दो रन दिए। 19वें ओवर में अर्शदीप ने चार रन दिए। आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका को 16 रन चाहिए थे। हार्दिक ने पहली ही गेंद पर मिलर को आउट किया। दूसरी गेंद पर रबाडा ने चार रन बटोरे। तीसरी गेंद पर रबाडा ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर महाराज ने एक रन लिया। इसकी अगली गेंद वाइड रही। पांचवीं गेंद पर हार्दिक ने रबाडा को आउट किया। आखिरी गेंद पर एक रन आया और भारत ने सात रन से जीत हासिल की।

Leave a comment